राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों का आगाज आज
सवाई माधोपुर। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंशानुसार शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने और प्रतिभावान खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलम्पिक खेलों का आयोजन किया जा रहा है।
जिला कलक्टर सुरेश कुमार ओला ने बताया कि राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों का जिला स्तरीय शुभारंभ 5 अगस्त को प्रातः 9 बजे “खेलेगा सवाई माधोपुर, जीतेगा सवाई माधोपुर” थीम पर पुलिस लाईन मैदान सवाई माधोपुर में किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि 5 अगस्त से 10 अगस्त तक पंचायत स्तरीय एवं वार्ड स्तरीय राजीव गांधी ग्रामीण एवं शहरी ओलंपिक खेलों का आयोजन प्रतिदिन प्रातः 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक तथा सांय 4 बजे से सांय 6ः30 बजे तक किया जाएगा। उन्हांेने बताया कि राजीव गांधी शहरी ओलंपिक खेलों में 54 हजार 128 खिलाड़ियों का रजिस्ट्रेशन किया जा चुका है जिसमें 30 हजार 996 पुरूष एवं 23 हजार 131 महिला खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। वहीं राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेलों में 1 लाख 48 हजार 576 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन करवाया है जिसमें 80 हजार 271 पुरूष एवं 68 हजार 304 महिला खिलाड़ी शामिल है।