Dark Mode
राजकुमार सारस्वत बने सारस्वत मंच के जिला अध्यक्ष

राजकुमार सारस्वत बने सारस्वत मंच के जिला अध्यक्ष

जयपुर। राष्ट्रीय सारस्वत मंच 6रजि.8 के अध्यक्ष विमल कुमार सारस्वत ने समाजसेवी और वरिष्ठ पार्षद राजकुमार सारस्वत को चूरू जिला अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने नियुक्ति पत्र में आशा व्यक्त की है कि समाज के प्रति आपकी निष्ठा और समर्पण भाव का लाभ संगठन के साथ सम्पूर्ण समाज को मिलेगा। चूरू जिले के विभिन्न विप्र संगठनों, पार्षदों और समाज के लोगों ने राजकुमार सारस्वत की नियुक्ति का स्वागत किया है। पार्षद राजकुमार सारस्वत ने बताया कि वे शीघ्र अपनी कार्यकारिणी गठित कर समाजहित के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!