Dark Mode
राज्य सभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित

राज्य सभा चुनाव का कार्यक्रम घोषित

जयपुर। चुनाव आयोग ने राज्य सभा (Council of States) के द्विवार्षिक चुनाव (Biennial Elections) के लिए कार्यक्रम घोषित किया है। 10 राज्यों से चुने गए राज्य सभा के 24 सदस्यों का कार्यकाल जून-जुलाई, 2026 में समाप्त हो रहा है। इनमें राजस्थान से चुने गए राज्य सभा के 3 सदस्य नीरज डांगी, राजेन्द्र गहलोत व रवनीत सिंह का कार्यकाल 21 जून 2026 को समाप्त हो रहा है। आयोग ने सभी 24 सीटों के लिए निम्नलिखित कार्यक्रम के अनुसार राज्य सभा के द्विवार्षिक चुनाव कराने का निर्णय लिया है:- - अधिसूचना जारी होना: 01 जून, 2026 (सोमवार) - नामांकन करने की अंतिम तिथि: 08 जून, 2026 (सोमवार) - नामांकनों की जांच (Scrutiny): 09 जून, 2026 (मंगलवार) - उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि: 11 जून, 2026 (गुरुवार) - मतदान (Poll) की तिथि: 18 जून, 2026 (गुरुवार)- मतदान का समय: सुबह 09:00 बजे से दोपहर 04:00 बजे तक - मतगणना (Counting): 18 जून, 2026 (गुरुवार) शाम 05:00 बजे से- चुनाव प्रक्रिया पूरी होने की तिथि: 20 जून, 2026 (शनिवार) आयोग ने निर्देश दिया है कि मतपत्र पर प्राथमिकता दर्ज करने के लिए केवल रिटर्निंग ऑफिसर द्वारा प्रदान किए गए विशेष बैंगनी रंग के स्केच पेन का ही उपयोग किया जाएगा। किसी अन्य पेन का उपयोग नहीं किया जा सकता। आयोग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए पर्यवेक्षकों (observers) की नियुक्ति करके चुनाव प्रक्रिया की कड़ी निगरानी की जाएगी।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!