राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी रही डीडवाना जिले के दौरे पर
डीडवाना। भारतीय जनता पार्टी की उत्तराखंड से राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी आज एक दिवसीय डीडवाना जिले के दौरे पर रही इस दौरान कल्पना सैनी ने डीडवाना विधानसभा क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्र में चल रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा कैंपों का निरीक्षण किया निरीक्षण कर सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं सांसद डीडवाना पहुंची जहां पर पंडित बछराज व्यास की मूर्ति पर सासंद के द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया गया ।वहीं भाजपा नेताओं के द्वारा सासंद का स्वागत भी किया गया। मीडिया से रूबरू होते हुए सांसद ने कहा कि भारत सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम छोर तक पहुंचाना है सरकार की जो विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं हैं। उनका लाभ जनता को देना है। योजनाओं से जो भी लाभार्थी इससे वंचित रह गए हैं। उन तक इनका लाभ पहुंचाना है। सरकार का उद्देश्य है कि हर परिवार तक सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचे। इसको लेकर विकसित भारत संकल्प यात्रा चलाई जा रही है। इस यात्रा के माध्यम से जो गरीब परिवार है जो बेघर है उनको प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जिसको लेकर अभी इन कैंपों में जानकारी दी जा रही है वहीं विभिन्न तरह की जन कल्याणकारी योजनाओं को लेकर कैंप आयोजित किया जा रहे हैं। जिनका जनता को काफी लाभ मिल रहा है।और विभिन्न योजनाओं से जनता को जोड़ा जा रहा है। इस अवसर पर विधानसभा प्रत्याशी जितेंद्र सिंह जोधा सुरेन्द्रसिंह थेबड़ी नरेश उपाध्याय और अनेकों जनप्रतिनिधि भाजपा नेता उपस्थित रहे।