Dark Mode
भाजपा के आह्वान पर ,,नहीं सहेगा राजस्थान,, रैली निकाली

भाजपा के आह्वान पर ,,नहीं सहेगा राजस्थान,, रैली निकाली

बहरोड़। भाजपा के आह्वान पर बुधवार को ,,नहीं सहेगा राजस्थान,, कार्यक्रम के तहत भाजपाइयों ने अलवर रोड से लेकर कचहरी तक पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिला उपाध्यक्ष डा. नीलम यादव ने बताया कि राजस्थान में कांग्रेस राज्य के दौरान अपराध बढ़ा है। भ्रष्टाचार फैला हुआ है। प्रदेश सरकार की अकर्मण्यता के खिलाफ अलवर रोड स्थित शांति मार्केट से मुख्य चौराहा, नया बस स्टैंड पुराना, बस स्टैंड होते हुए कचहरी के सामने पहुंचे। यहां उन्होंने पैदल मार्च का समापन किया। भाजपा नेता मोहित यादव ने कहा कि कांग्रेस सरकार के राज में किसान व्यापारी युवा परेशान हुआ है। कांग्रेस सरकार ने अपने विधायकों मंत्रियों और सरकार को समर्थन देने वाले निर्दलीय विधायकों को खुली छूट दे दी। जिन्होंने न केवल भ्रष्टाचार किया। बल्कि अपने अपने विधानसभा क्षेत्र में विकास के नाम पर करोड़ों रुपए का घोटाला किया है। बहरोड़ में भी ऐसा ही घोटाला सामने आया है। पैदल मार्च के दौरान जिला उत्तर के पूर्व अध्यक्ष बलवान यादव, भाजपा महिला मोर्चा राजस्थान सह संयोजक डॉ शानू यादव, पूर्व प्रधान रोहिताश यादव, पूर्व जिला पार्षद महेंद्र यादव, भाजपा युवा नेता राव कमल यादव, एडवोकेट प्रशांत यादव, नगर पालिका पार्षद ओम यादव, पूर्व मंडल अध्यक्ष रामनरेश यादव, बर्डाेद मंडल अध्यक्ष राधेश्याम बोहरा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव, सुरेश यादव सहित भाजपाई मौजूद रहे।

 
 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!