रैली निकालकर शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की
सरवाड़। सरवाड़ में दिव्यांग ट्राईसाइकिल रैली का आयोजन किया गया। यहां नगर पालिका से निकली रैली को पालिका अधिशासी अधिकारी राघव मीना व समाज कल्याण विभाग अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली नगर पालिका से शुरू होकर, जोधाना होटल, चमन चौराहा, दरगाह बाजार एवं बस स्टैंड होते हुए राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पहुंचकर सम्पन्न हुई। दिव्यांग जनों ने रैली में मतदाताओं से अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। इस दौरान हम भी सक्षम राष्ट्र भी सक्षम तथा बसन्ता करे मनुहार वोट देवो नर नार आदि नारे लगाए। रैली के समापन पर दिव्यांग जनों से शत प्रतिशत मतदान करने की अपील की।