Dark Mode
ठाकुर बाबा बस्ती के राम भक्तों ने अयोध्या से आए अक्षत देकर दिया निमंत्रण

ठाकुर बाबा बस्ती के राम भक्तों ने अयोध्या से आए अक्षत देकर दिया निमंत्रण

शाहपुरा। शाहपुरा जिला मुख्यालय परअयोध्या में होने जा रहे भव्य श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण घर-घर तक देने के अभियान की शुरुआत ठाकुर बाबा बस्ती के राम भक्तों ने श्री राम मंदिर उदयभान गेट से की । प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव समिति के ठाकुर बाबा बस्ती संयोजक परमेश्वर प्रसाद कुमावत ने बताया की प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को हर गली, मौहल्ला, गांव, नगर, ढाणी में भव्य बनाने के लिए राम भक्त घरों में मंदिर का चित्र और पूजित अक्षत से निमंत्रण दे रहे हैं । बाबा सीताराम दास जी महाराज की अगवानी में बेगू रोड स्थित बरणा के बालाजी से मुख्य मार्ग के दोनों और घर-घर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव का निमंत्रण श्री राम मंदिर का चित्र अयोध्या से आए पूजित अक्षत व पत्रक देकर 22 जनवरी को अपने क्षेत्र के मंदिर में उपस्थित रहते हुए आरती में सम्मिलित होने का आग्रह किया । ढोल नगाड़ों के साथ राम भक्तों ने ठाकुर बाबा बगीची, लक्ष्मी नारायण मंदिर, तेजाजी मंदिर, बाबा रामदेव मंदिर में भी अयोध्या जी से आए अक्षत देकर भगवान से इस आयोजन की सफलता की प्रार्थना की।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!