रमणलाल पंवार बने माली विकास संस्थान के अध्यक्ष
फलोदी . माली विकास संस्थान, फलोदी के रविवार को बगतू बाग, मालियों का बास में अध्यक्ष एवम सचिव पद पर सर्वसहमति के साथ चुनाव सम्पन्न हुए। माली समाज के आज बगतू बाग में हुए चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए-श्री रमणलाल पंवार तथा सचिव पद के लिए - श्री चैनाराम परिहार का निर्विरोध निर्वाचन हुआ। रविवार को इस कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्ध लोग जिसमें पूर्व अध्यक्ष जेठमल लोढ़ा, मदनलाल परिहार, मदनगोपाल परिहार, जगदीश लोढा, राधेश्याम पवार, मदनलाल पंवार, अशोक पवार, विजय सोलंकी, मुकेश परिहार, मगराज सांखला, रावलचन्द पवार, लक्ष्मीनारायण पवार, मनोज पंवार, रमणलाल परिहार, खेतसिंह लोढा, ओमप्रकाश परिहार, श्यामलाल पंवार, पुनाराम परिहार, मुकेश पंवार, जसराज सोलंकी, आदि की उपस्थिति में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ, चुनाव अधिकारी जसराज सांखला के द्वारा चुनाव सम्पन्न करवाए गए।