Dark Mode
रामदास महाराज द्वारा झंडारोहण कर भूमि पूजन किया

रामदास महाराज द्वारा झंडारोहण कर भूमि पूजन किया

शाहपुरा. शाहपुरा भीलवाड़ा शाहपुरा जिला के ग्राम ईट मारिया में 29 अप्रैल से 3 मई तक गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा नरसिंह भगवान  के नवीन मंदिर पर मूर्ति स्थापना प्राण प्रतिष्ठा व  शिखर कलश स्थापना महोत्सव , के साथ नव कुंडात्मक विष्णु महायज्ञ का धार्मिक आयोजन के सूत्रधार महंत  राम दास  त्यागी खानिया के बालाजी मंदिर शाहपुरा व यज्ञ आचार्य भेरूलाल  शास्त्री एवं गांव वासियों द्वारा भूमि पूजन का धार्मिक कार्यक्रम वैदिक मंत्रों के साथ एवं परंपरागत अनुसार विधिवत ध्वजारोहण किया गया इस अवसर पर तथा प्रधान कुंड की बोली लगाई गई बोली एक लाख इकावन हजार रूपए में हेमराज शर्मा पिता कन्हैया लाल कल्याणमल शर्मा के पक्ष में रही जानकारी के अनुसार महंत रामदास त्यागी द्वारा ध्वजारोहण कर भूमि पूजन किया गया एवं नव कुंडात्मक  विष्णु महायज्ञ धार्मिक आयोजन में भगवान नरसिंह भगवान के नवनिर्मित मंदिर में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा एवं शिखर कलस का धार्मिक कार्यक्रम 29 अप्रैल से 3 मई तक आयोजित होगे जिसमें महिलाओं द्वारा कलश शोभायात्रा देव पूजन मंडप पूजन आचार्य विप्रवरण अग्नि स्थापना यज्ञ हवन मूर्ति का धान्यधिवास सुंदरकांड का पाठ सत्संग रात्रि जागरण मूर्तियों कलश स्थापना यज्ञ की पूर्णाहुति के साथ महा आरती के पश्चात महाप्रसाद का वितरण एवं प्रभात फेरी ओ का महासंगम जैसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होंगे

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!