रामेश्वर डूडी का पंचायत समिति में किया शानदार स्वागत
नवलगढ़ . नवलगढ़ पंचायत समिति परिसर में आज राजस्थान स्टेट एग्रो इंडस्ट्री डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन रामेश्वर डूडी का मंगलवार को नवलगढ़ पंचायत में जोरदार स्वागत किया गया। उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि महंगाई राहत कैंप को अच्छा रेस्पोंस मिला है, लोग इसको लेकर बहुत खुश है, महंगाई कम हुई है। कांग्रेस सरकार की योजनाओं का लाभ गरीब किसान को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में कांग्रेश एकजुट है और चुनाव में पुनः सफलता प्राप्त करेगी उन्होंने कहा कि सभी कांग्रेसी कार्यकर्ता एक होकर संगठन के लिए कार्य कर रहे हैं इस मौके पर जिप सदस्य रामेश्वर डूडी, रवि जांगिड़,रामावतार जांगिड़, एडवोकेट किशोर जांगिड़, श्रीराम डूडी,सोनाराम, सुरेश झाझड़िया, आशीष बुगालिया,सुरेंद्र जांगिड़ व शीशराम डूडी आदि मौजूद थे।