Dark Mode
रामप्रसाद माली ने मुक्तकंठ से की सरकार की सराहना

रामप्रसाद माली ने मुक्तकंठ से की सरकार की सराहना

सवाई माधोपुर. मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत की मंशा के अनुरूप जिले में आयोजित हो रहे महंगाई राहत कैंप में हर जरूरतमंद को राहत मिल रही है और सरकार की इस सुविधा का लाभ पाकर हर आशार्थी मुक्तकंठ से राज्य सरकार द्वारा लगाए जा रहे महंगाई राहत कैंप, प्रशासन गांवों/शहरों के संग अभियान की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का आभार जता रहा है। सवाई माधोपुर जिले के सोनकच्छ, खण्डेवला निवासी रामप्रसाद माली के लिए सौगातों भरा रहा। कैंप रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए दस्तावेजों के साथ आए रामप्रसाद माली को जब कम्प्यूटर ऑपरेटर ने राज्य सरकार की प्रमुख 7 योजनाओं इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना, मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट, ग्रामीण रोजगार गारंटी, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा, सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना एवं मुख्यमंत्री कामधेनु पशु बीमा योजना का लाभ मिलने की जानकारी दी तो वह बहुत खुश हुआ और उसने कहा कि मुख्यमंत्री ने हमारे लिए बहुत सुकूनभरा कार्यक्रम चलाया है इसके लिए मुख्यमंत्री जी का बहुत-बहुत आभार। शिविर प्रभारी ने रामप्रसाद माली को रजिस्ट्रेशन के तुरन्त बाद शिविर स्थल पर हाथों-हाथ उक्त योजनाओं के मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत के हस्ताक्षरसुदा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड सौंपकर बधाई दी। गारंटी कार्ड मिलने पर रामप्रसाद माली ने प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत का ह्रदय से आभार जताया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!