Dark Mode
रणबीर कपूर ने खोला राज, विजय देवरकोंडा को डेट कर रही हैं रश्मिका मंदाना

रणबीर कपूर ने खोला राज, विजय देवरकोंडा को डेट कर रही हैं रश्मिका मंदाना

दक्षिण से हिन्दी सिनेमा में लोकप्रियता पाने वाली रश्मिका मंदाना इन दिनों 1 दिसम्बर को प्रदर्शित होने वाली अपनी फिल्म एनिमल को लेकर चर्चा में हैं। इसके जरिए वो पहली बार रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया जा चुका है। ऐसे में अब वो फिल्म के प्रमोशन में बिजी हैं। इसी बीच रणबीर ने उनकी और विजय देवरकोंडा की रिलेशनशिप का राज नंदमुरी बालकृष्ण के शो में खोला है। चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कहा?
दरअसल, बीते दिनों ही रश्मिका मंदाना और रणबीर कपूर फिल्म ‘एनिमल’ के प्रमोशन के लिए साउथ एक्टर नंदमुरी बालकृष्ण के शो ‘अनस्टॉपेबल विद NBK 2’ में पहुंचे थे। इनके साथ डायरेक्टर संदीप वांगा रेड्डी भी थे। अब इसी शो में रणबीर मजाक-मजाक में रश्मिका के रिलेशनशिप की पोल खोलते दिखे। मामला कुछ ऐसा था कि बालकृष्ण ने स्क्रीन पर संदीप को उनकी पहली फिल्म ‘अर्जुन रेड्डी’ और अपकमिंग मूवी ‘एनिमल’ का पोस्टर साथ में दिखाया। फिर रणबीर ने इसे लेकर कहा कि रश्मिका से उनके फेवरेड एक्टर के बारे में पूछा जाए। वो हैं या फिर विजय देवरकोंडा?
वहीं, रश्मिका मंदाना इस सवाल से खुद को बचाती नजर आईं और डिप्लोमेटिक जवाब दिया और कहा कि ‘अर्जुन रेड्डी से उनका कनेक्शन है। दूसरी ओर एनिमल उनकी फिल्म है तो दोनों ही उनके फेवरेट हैं।’ इसके बाद नेशनल क्रश से फिर से पूछा जाता है कि आखिर अर्जुन रेड्डी से उनका क्या कनेक्शन है? इस पर रश्मिका हिचकिचाते हुए कहती हैं कि ‘हैदराबाद जाने के बाद उन्होंने अर्जुन रेड्डी ही पहली फिल्म देखी थी।’
रणबीर कपूर ने रिलेशनशिप की ओर किया इशारा!
वहीं, रश्मिका का जवाब सुनने के बाद रणबीर कपूर से रहा नहीं गया और वो कहते हैं कि ‘संदीप, रश्मिका से अर्जुन रेड्डी की सक्सेस पार्टी में मिले थे। ये पार्टी विजय के टेरेस पर हो रही थी।’ इतना सुनने के बाद एक्ट्रेस शरमा जाती हैं और रणबीर से पूछती हैं कि ‘उन्हें ये सारी जानकारी दे कौन रहा है?’ इतना ही नहीं, नंदमुरी बालकृष्ण के शो में विजय देवरकोंडा को कॉल भी किया गया। रश्मिका और विजय की बातचीत से एक बात तो साफ है कि दोनों के बीच कुछ तो चल रहा है। हालांकि, ये अभी ऑफिशियल नहीं हुआ है।
रश्मिका मंदाना की टूट चुकी सगाई
रश्मिका मंदाना शुरू से ही अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रही हैं। एक समय पर उनकी सगाई ‘कांतारा’ एक्टर ऋषभ शेट्टी से हुई थी हालांकि, एक साल में ही इनकी सगाई टूट गई थी और राहें भी जुदा हो गईं। खैर, अब उनका नाम विजय देवरकोंडा के साथ अक्सर जुड़ता रहता है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!