Dark Mode
नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म, मामला दर्ज

बीकानेर। बीकानेर जिले के नापासर पुलिस थाना क्षेत्र में आठ साल की नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों ने थाने में नामजद मामला दर्ज कराया है, जिसके बाद से लड़का फरार है। पुलिस अधीक्षक तेजस्वनी गौतम स्वयं नापासर थाने पहुंची और टीमों को लड़के की गिरफ्तारी के लिए लगा दिया है। घटना के बाद से गांव में सनसनी फैली हुई है। छोटी बच्ची और उसके परिजन भी डरे सहमे हुए हैं, लेकिन हिम्मत करके पुलिस को पूरी घटना की जानकारी दी है। नापासर थानाधिकारी संदीप बिश्नोई ने बताया कि थाना क्षेत्र के एक गांव सींथल में आठ साल की एक लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की के परिजनों ने मोहित नामक युवक पर शक जताते हुए पोक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करवाई है। इसके बाद पुलिस मोहित के घर पहुंची लेकिन वो फरार हो गया। इसके बाद से मोहित की तलाश की जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!