रैपिड एक्शन फोर्स ने लिया भौगोलिक स्थिति का जायजा
भुसावर . केन्द्रीय गृह मंत्रालय के आदेशानुसार रेपिड एक्शन फोर्स की 83 बटालियन के कमाण्डेट प्रवीण कुमार सिंह के मार्गदर्शन एवं श्रीराम शर्मा सहायक कमाण्डेट के नेतृत्व में एक टुकडी भुसावर पहुॅची। जहां भविष्य में जरूरत पडने पर तुरन्त कार्रवाही करने हेतु भौगोलिक स्थिति का जायजा लिया गया। टुकडी ने थाना के गॉव बल्लभगढ सहित कस्बा भुसावर में फ्लैग मार्च निकाल कर परिचय अभ्यास किया। अधिकारियों ने बताया कि परिचय अभ्यास के दौरान थाना इलाके की जनसंख्या, सामुदायिक दृष्टि से संवेदनशील जगहों तथा विशिष्ट व्यक्तियों की सुरक्षा तथा बलवाइयों की सूची तैयार की जायेगी ताकि भविष्य में किसी प्रकार की कोई साम्प्रदायिक तनाव एवं दंगा की स्थिति घटित होने या प्राकृतिक आपदा होने पर अधिक कारगर ढंग से उस पर नियंत्रण एवं कार्यवाही की जा सके। बल के सदस्यों द्वारा राजनैतिक दलों, समाजसेवी संगठनों की भी जानकारी प्राप्त की। परिचय अभ्यास के दौरान निरीक्षक ज्ञान प्रकाश, सतीश चन्द, मधु शर्मा के साथ साथ थाना भुसावर से जवाहर सिंह एवं अन्य पुलिस कर्मी और बल के अन्य रैंक कार्मिकों ने भाग लिया।