राष्ट्रीय पंजाबी महासभा बीकानेर ईकाई ने पूर्व आईजी का सम्मान किया - सतीश खत्री
बीकानेर। शनिवार को जय नारायण व्यास कॉलोनी बीकानेर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र भाई मोदी की सभा मे भाग लेने हेतु श्री गंगानगर से पधारे पुर्व आई जी गिरीश चावला गंगानगर से आगामी विधानसभा के भावी उम्मीदवार का राष्ट्रीय पंजाबी महासभा बीकानेर ईकाई कार्यकारिणी सदस्यों द्बारा फुलो का पुष्पगुच्छ भेंटकर और पंजाबी समाज का दुपट्टा पहनाकर और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया और उज्जवल भविष्य की कामना की ।सम्मानित करने वाले प्रेमप्रकाश खत्री (प्रदेश सचिव), अनिल पाहुजा (भाजपा नेता), विजयकुमार खत्री (रेडक्रॉस सोसायटी सदस्य), सतीशकुमारखत्री (संरक्षक), जयकृष्ण गुंबर(संरक्षक) राकेश आहुजा, नरेन्द्र कुमार खत्री, गुरदयाल डांग, ललित कुमार खत्री, नरेश कुमार गुरेजा आदि मौजूद रहे।