राठौड़ अध्यक्ष, फेनिन, सह सचिव राजेंद्र सोनी उपाध्यक्ष बने
सीकर । पूर्व उपराष्ट्रपति भैरोसिंह शेखावत की जन्म शताब्दी समारोह का आयोजन 24 अगस्त को किया जाएगा। प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजन समिति के अध्यक्ष पूर्व अतिरिक्त जिला कलेक्टर ईश्वर सिंह राठौड़ ने आयोजन के लिए समिति का गठन किया गया है। आयोजन समिति में उपाध्यक्ष चतुर्भुज कुमावत, महेश शर्मा, अनिल फेनिन सरपंच,मंत्री जानकी प्रसाद इंदौरिया, संयुक्त मंत्री योगेश माथुर, प्रवक्ता सीए धीरज शर्मा, सह सचिव राजेंद्र सोनी,कोषाध्यक्ष नरेश सैन को नियुक्त किया गया है। आयोजन समिति में सदस्य के रूप में मुकेश खडोलिया, मदन मेघवाल, रामरतन कुमावत, शिव प्रसाद सोनी, डॉ श्याम सुंदर खण्डेलवाल , सूबेदार मुस्ताक खान, प्रभु दयाल सैनी,सहित अनेक लोगों को शामिल किया गया। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया जाएगा।