राशन डीलरो ने विभिन्न मांगो को लेकर सौपा ज्ञापन
सरवाड़. कस्बे में सोमवार को राशन डीलर समन्वय समिति की ओर से विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम सरवाड़ उपखंड प्रशासन को ज्ञापन सौंपा। तहसील संयोजक मोहम्मद सदीक की अगुवाई में सौंपे ज्ञापन में बताया कि उचित मूल्य दुकानदारों की आर्थिक स्थिति बहुत कमजोर है। वर्तमान में दुकानदार अल्प कमीशन पर कार्य कर रहे हैं, जिनसे उनके परिवार का गुजारा करना भी बहुत मुश्किल हो रहा है। उन्होंने ज्ञापन में बताया कि उचित मूल्य दुकानदारों को 30हजार मासिक मानदेय दिया जाए साथ गंभीर बीमारियों से ग्रस्त उचित मूल्य दुकानदारों के प्राधिकार पत्र स्वेच्छा से ट्रांसफर किया जावे। छीजत 1 प्रतिशत दिया जावे। ज्ञापन में डीलरों की ओर से बताया गया कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के विरोध में उपभोक्ता हितों में और राशन डीलर के अधिकार के लिए समस्त उचित मूल्य दुकानदार संपूर्ण देश में 7 फरवरी से 9 फरवरी तक अपना वितरण कार्य बंद रखकर विरोध दर्ज कराएंगे। 10 फरवरी को सामूहिक अवकाश पर रहेगे। 22 मार्च 2023 को रामलीला मैदान पर सरकार की नीतियों के खिलाफ राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर डीलर उपस्थित होकर भारत सरकार के विरोध में अपना समर्थन करेंगे। इस दौरान तहसील संयोजक मोहम्मद सदीक, महामंत्री गौतम पालेचा, मोहम्मद सलीम, लालाराम, भागचंद गुर्जर, गुलाबचंद हरवानी, मोहम्मद सलीम, मोहम्मद यूनुस आदि मौजूद रहे ।