Dark Mode
खाचरियावास  ने किया डेन्टल चेयर का उद्घाटन

खाचरियावास ने किया डेन्टल चेयर का उद्घाटन

जयपुर। माननीय प्रताप सिंह जी खाचरियावास के द्वारा राजकीय हरिबक्स कांवटिया चिकित्सालय में विधायक कोष से अस्पताल के डेन्टल विभाग में अत्याधुनिक डेन्टल चेयर एवं यूनिट का उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक डॉ. राजीव बगरहट्टा, अस्पताल अधीक्षक डॉ. राजेन्द्र सिंह तंवर, पार्षद श्री मनोज मुद्गल, जयपुर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव श्री आलोक पारीक, वरिष्ठ नेता रामकरण चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार बागड़ा, भीमराज प्रजापति, मानवेन्द्र मानपुरा के साथ पार्षदगण , अस्पताल स्टॉफ एवं काफी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। मंत्री महोदय ने अस्पताल के डॉक्टर्स एवं स्टॉफ के कार्यो की सराहना करते हुए उनको धन्यवाद दिया। श्री आलोक पारीक ने बताया कि मंत्री महोदय श्री प्रताप सिंह जी खाचरियावास ने अस्पताल के लिए विधायक कोटे से 1 करोड़ रूपये की घोषणा की है। पारीक ने बताया कि इस अवसर पर मंत्री महोदय ने अस्पताल में भर्ती मरीजों से उनके पास जाकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। पारीक ने बताया कि अस्पताल में आगे भी हम जनहित के लिए कार्य करते रहेंगे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!