Dark Mode
मूसलाधार बारिश से कच्चा मकान गिरा, बाल बाल बचे लोग

मूसलाधार बारिश से कच्चा मकान गिरा, बाल बाल बचे लोग

 

सुमेरपुर। क्षेत्र में लगातार भारी बारिश के कारण एक गरीब परिवार का कच्चा मकान गिरा। लगातार तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश के कारण शनिवार को वार्ड नंबर 7 में ललित मेघवाल का कच्चा मकान गिर गया, अच्छा हुआ कि उस दरमियान मकान गिरा तब परिवार वाले घर के अंदर से भाग कर बाहर आ गए,अन्यथा जन हानि हो सकती थी। वार्ड नंबर 7 के सहवर्त पार्षद पार्षद शैतान कुमार, पूर्व विधान सभा,विधान सभा उपाध्यक्ष कमलेश चौहान को जानकारी मिलने पर तुरंत प्रभाव से वार्ड में जाकर पीड़ित परिवार की कुशलक्षेम पूछ कर जानकारी ली और राज्य सरकार से प्राकृतिक आपदा नियमानुसार सहायता दिलवाने का आश्वासन दिया। गौरतलब है कि सुमेरपुर क्षेत्र में ज्यादा भारी बारिश होने पर पीड़ित परिवार को सामुदायिक भवन में ठहरने का सुझाव दिया। पार्षद ने वार्ड में कच्छे मकानों में रहने वालो को सुझाव दिया की लागतार बारिश हो रही हैं जिससे कच्छे मकान गिर सकते है,मकान में थोड़ी दरार आने पर मकान से बाहर आकर सुरक्षित स्थान पर जाए,अन्यथा कोई दुघर्टना न हो  सुरक्षित रहे। कच्चे मकान में रहने वाले परिवारों को सामुदायिक भवन में ठहरने के लिए सुझाव दिया।बारिश से मकान गिरने से आस पास के लोग एकत्रित हुए, जिनमे सुमटी बाई,बूटी बाई,मोडाराम,राकेश,कमलेश ललित,सीता देवी,नेनू,मंछाराम उपस्थित रहे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!