रावलचंद माली जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ गैर सरकारी सदस्य नियुक्त
फलोदी . राजस्थान के मुख्यमंत्री माननीय अशोक गहलोत के अनुमोदन से प्रत्येक जिले में "जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ "का गठन किया गया हैं, शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष कुमार शर्मा ने आदेश जारी किये
अध्यक्ष जिला कलेक्टर ,सदस्य सचिव मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला परिषद,सदस्य विभिन्न विभागो के मुख्य अधिकारी,सदस्य गांधी दर्शन विशेषज्ञ,गैर सरकारी सदस्य संयोजक जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ, गैर सरकारी सदस्य सह संयोजक जिला शांति एवं अहिंसा प्रकोष्ठ व 20 गैर सरकारी सदस्यों के रूप में नियुक्त किया गया है । फलोदी से महात्मा गांधी जीवन दर्शन समिति के संयोजक रावलचंद माली को गैर सरकारी सदस्य नियुक्त किया गया रावलचंद माली ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शांति एवं अहिंसा निदेशालय के निदेशक मनीष कुमार शर्मा, शांति एवं अहिंसा निदेशालय के उपनिदेशक हाकम अली खान, जोधपुर जिला संयोजक अजय त्रिवेदी व जोधपुर जिला सह संयोजक शिवकरण सैनी का आभार व्यक्त किया।