Dark Mode
रावता राम को 100 युनिट बिजली के साथ मिली बेहतर स्वास्थ्य की गारन्टी

रावता राम को 100 युनिट बिजली के साथ मिली बेहतर स्वास्थ्य की गारन्टी

बाडमेर। राजस्थान सरकार द्वारा आमजन को राहत प्रदान करने के लिए प्रदेश भर में महंगाई राहत शिविर आयोजित हो रहे हैं। शिविरों में आमजन उत्साह से भाग लेकर योजना के लाभ के लिए अपना पंजीकरण करवा रहे हैं। शिविर प्रभारी ने बताया कि महंगाई राहत कैम्प आलमसर में रावता राम ने अपना पंजीकरण कराया। महंगाई राहत कैम्प के द्वारा उन्हे उनकी पात्रतानुसार आठ योजनाओं से लाभान्वित किया गया तथा मुख्यमंत्री गारंटी कार्ड उपलब्ध करवाये गये।


उन्होने बताया कि राजस्थान सरकार द्वारा आयोजित किये जा रहे महंगाई राहत कैम्प के तहत उन्हे मुख्यमंत्री निःशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह निःशुल्क बिजली, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा, मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 10 लाख रुपए का दुर्घटना बीमा, मनरेगा में 125 दिन का रोजगार, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना के तहत अधिकतम दो दुधारू गौवंशीय पशुओं का प्रति पशु 40 हजार रुपये का बीमा कवर, इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के अंतर्गत 500 रुपए में गैस सिलेंडर, न्यूनतम सामाजिक पेंशन योजना के तहत प्रतिमाह 1000 रूपए पेंशन के साथ मुख्यमंत्री निःशुल्क अन्नपुर्णा फूड पैकेट योजना के तहत फुड पैकेट में दाल 1 किलो, चीनी 1 किलो नमक 1 किलो, मिर्च पाउडर 100 ग्राम, धनिया पाउडर 100 ग्राम, हल्दी पाउडर 50 ग्राम और 1 लीटर खाद्य तेल भी दिया जाएगा। इन योजनाओं का लाभ पाकर वह बडे खुश नजर आए। उन्होने मुख्यमंत्री महोदय श्री अशोक गहलोत जी को महंगाई से राहत दिलाने के लिए धन्यवाद किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!