Dark Mode
महंगाई कम होने के बाद नई परेशानी के बारे में RBI Governor ने बताया

महंगाई कम होने के बाद नई परेशानी के बारे में RBI Governor ने बताया

रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया समेत दुनिया के कई केंद्रीय बैंकों में इन दिनों महंगाई की चुनाती का सामना करना पड़ रहा है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने केंद्रीय बैंकों के संदर्भ में अहम जानकारी दी है। केंद्रीय बैंको को लेकर उन्होंने कहा कि अब भू राजनीतिक व्यवधानों और वैश्विक आर्थीक हालातों के कारण बैंकों को परेशानी हो सकती है। रिजर्व बैंक के गवर्नर शक्तिकांत दास ने नेपाल के केंद्रीय बैंक नेपाल राष्ट्र बैंक में आयोजित हुए एक कार्यक्रम के दौरान ये टिप्पणी की है। शक्तिकांत दास की ये टिप्पणियां काफी अहम है क्योंकि इन दिनों दुनिया कई मोर्चों पर युद्ध का सामना कर रही है। रूस और यू्क्रेन के बीच यु्द्ध लंबे समय से जारी है। पश्चिम एशिया में भी स्थिति काफी गंभीर होने लगी है। पश्चिम एशिया में इन दिनों इजरायल समेत कई अरब देशों के बीच स्थिति गंभीर होती दिख रही है। हमास और इजरायल के बीच लंबे समय से युद्ध जारी है। वहीं बीते दिनों इजरायल का इरान और लेबनान के साथ भी तनाव काफी बढ़ा था। कुछ समय पहले ही पेजर हमले हुए है, जिसके बाद लेबनाने में हिजबुल्ला के ठिकानों पर इजरायल ने अटैक किया है। इन अटैक के बाद स्थिति काफी गंभीर हो गई है। एक्सपर्ट इस बात से डर रहे हैं कि पश्चिम एशिया में जारी हुए युद्ध का विस्तार ना हो।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!