आरबीआई की ओर से ग्राहकों को किया जागरूक
उदयपुर । रिज़र्व बैंक एकीकृत लोकपाल कार्यालय जयपुर द्वारा जागरूकता गतिविधियों के तहत व उदयपुर में जी-20 सतत वित्त कार्य समूह की दूसरी बैठक के अवसर पर जनभागीदारी कार्यक्रम प्रारंभ हो गए है। इसके तहत गुरुवार को उदयपुर में होमगार्ड्स एवं उदयपुर महिला समृद्धि शहरी सहकारी बैंक के ग्राहकों के लिए जागरूकता कार्यक्रम का आयोजित हुआ। एलडीएम राजेश जैन ने बताया कि इन कार्यक्रमों में लगभग 125 प्रतिभागियों ने भाग लिया। जागरूकता कार्यक्रमों में रिजर्व बैंक एकीकृत लोकपाल योजना, 2021 के विभिन्न पहलुओं और वैकल्पिक शिकायत निवारण तंत्र के बारे में बताया गया। साथ ही प्रतिभागियों को सीएमएस पोर्टल, सेंट्रलाइज्ड रिसिप्ट्स एंड प्रोसेसिंग सेंटर से शिकायत दर्ज करने की जानकारी दी गई।