आरडीटीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौर का समाजसेवी ब्रह्मदेव शर्मा ने किया स्वागत किया
आलनियावास। राज्य सरकार के आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र सिंह राठौड़ का मंगलवार को कस्बे के सूचना केंद्र पर समाजसेवी ब्रह्मदेव शर्मा की ओर से माला वे साफा पहनाकर स्वागत किया गया। राठौर ने माला हाथ में लेकर कस्बे वासियों का सम्मान स्वीकार करते हुए खुशी व्यक्त करते हुए राज्य सरकार की योजनाओं के बारे में भी लोगों से जानकारी ली। मौजूद लोगों से कस्बे वासियों की कुशलशेम होने की जानकारी भी ली। समाजसेवी ब्रह्मदेव शर्मा ने कहा कि पार्टी विचारधारा के हिसाब से नहीं बल्कि अतिथि देवो भवे परंपरा का निर्वहन करते हुए सत्कार किया है। वही आरटीडीसी अध्यक्ष राठौर अजमेर जिले के निकटवर्ती ग्राम नांद के निवासी होने के कारण स्थानीय लोगों से विशेष लगाव है। इस दौरान वार्ड पंच घनश्याम सैनी दशरथसिंह सिसोदिया गोविंद गोड मुकेश तंबोली महेंद्रनाथ दिनेशनाथ सहित कई कस्बे वासी मौजूद थे।