Dark Mode
शक्ति केंद्र शेखसर में राष्ट्रपति अभिभाषण का हुआ वाचन

शक्ति केंद्र शेखसर में राष्ट्रपति अभिभाषण का हुआ वाचन

झुंझुंनू । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार मंडावा विधानसभा क्षेत्र के भारू ग्रामीण मंडल में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अभिभाषण का वाचन शेखसर शक्ति केंद्र पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद नरेंद्र कुमार खीचड़, जिला संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष प्यारेलाल ढूकिया, जिला उपाध्यक्ष सुशीला सीगड़ा, मंडल अध्यक्ष विकास ईशरवाल, जी.एस.एस. अध्यक्ष रणवीर सिंह खीचड़ वाहिदपुरा, सरपंच प्रतिनिधि महेश पुनियां, मोजास सरपंच मुकेश कुमार के मुख्य आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किया गया एवं अध्यक्षता कैप्टन बजरंग लाल डूडी ने की। सांसद ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कृषि को तेजी से बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने कई महत्वपूर्ण कदम उठाए है। किसान हमेशा से हमारे देश का आधार रहे है। किसानों को सिंचाई के आधुनिक तरीकों के बारे में अवगत करवाया जा रहा है, ताकि पानी की प्रत्येक बूंद के बदले अधिक पैदावार मिले। ढूकिया ने कहा कि राष्ट्रपति का अभिभाषण देश की सोच और विकास की गति का परिचायक होता है एवं संसदीय प्रक्रिया का अहम हिस्सा माना गया है। सीगड़ा ने बताया कि ऐसा भारत, जिसकी नारी शक्ति समाज और राष्ट्र को दिशा देने के लिए सबसे आगे खड़ी रहती है। शिवचंद सिंह चकबास ने राष्ट्रपति का अभिभाषण पढ़कर सुनाया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री केदार मल शर्मा, किशोर जांगिड़, पूर्व सरपंच सुभाष डूडी, पूर्ण सिंह शेखावत, मदन सिंह शेखावत, राजपाल पुनियां, दौलतराम बेरवाल, सवाई सिंह शेखावत, जयप्रकाश शर्मा, सांवरमल डूडी, पितराम डूडी, रामेश्वर लाल मीणा, शिशुपाल मीणा, राजेश मीणा, राकेश कुमार, माँगीलाल भाटीया, किशोर डूडी, फूलचंद काला, अमर सिंह काला, महावीर डूडी, महेश सीगड़ा, प्यारेलाल फड़ोलिया, रामेश्वर ईश्रवाल, बृजलाल ईश्रवाल, राजेंद्र सिंह शेखावत, केशरदेव डूडी, रणजीत डूडी, कपिल डूडी, सिकंदर खान, आमीन खान, इमदयाद अली, सुबेदार अमर सिंह डूडी, किशन सिंह डूडी, अमित डूडी, शिशुपाल डूडी, रामनिवास डूडी, मनोज डूडी, गोवर्धन डूडी, बनवारी लाल डूडी एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे। मंच का संचालन बंशीधर बेरवाल ने किया।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!