Dark Mode
कांगो के उत्तर पूर्वी हिस्से में विद्रोहियों द्वारा किए गए हमले में 11 लोगों की मौत

कांगो के उत्तर पूर्वी हिस्से में विद्रोहियों द्वारा किए गए हमले में 11 लोगों की मौत

किशांसा। अफ्रीकी देश कांगो के उत्तर पूर्वी हिस्से में विद्रोहियों द्वारा किए गए हमले में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। उत्तरी किवु के बीवितो इलाके के उप गवर्नर इसाक किबिरा ने बताया कि बागी गुट एम23 के लड़ाकों ने इन लोगों की हत्या की है जिनके बारे में संयुक्त राष्ट्र का कहना है कि ये पड़ोसी देश रवांडा से जुड़े हैं। हालांकि रवांडा इस आरोप से इनकार करता है। एम23 करीब 10 साल पहले उस समय चर्चा में आया था जब उसने रवांडा से लगती सीमा के करीब कांगो के सबसे बड़े शहर गोमा पर कब्जा कर लिया था।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!