Dark Mode
प्रीकाउसंलिंग में मोटरदुर्घटना दावा के 08 प्रकरणों में हुआ राजीनामा 

प्रीकाउसंलिंग में मोटरदुर्घटना दावा के 08 प्रकरणों में हुआ राजीनामा 

  
  राजसमन्द. आयोजित होने वाली वर्ष की प्रथम राष्ट्ीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु मोटरयान दुर्घटनादावा अधिकरण राजसमंद के न्यायाधीश श्री संतोष कुमार मितल के प्रयासों से प्रीकाउसंलिंग में न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के 7 प्रकरणों एवं युनाईटेड इंशोयरेंसे कंपनी का 1 प्रकरण में राजीनामा करवाया गया। 
 जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, राजसमन्द के सचिव श्री मनीष कुमार वैष्णव ने बताया कि दिनांक 11 फरवरी 2023 को आयोजित होने वाली राष्ट्ीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु न्यायालयों मे लंबित प्रकरणों में प्रीकाउसंलिंग का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक   07.02.2023 को मोटरयान दुर्घटनादावा अधिकरण राजसमंद के न्यायाधीश श्री संतोष कुमार मितल की अध्यक्षता में गठित  प्रीकाउसंलिंग बैंच के विशेष प्रयासों से न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के 7 प्रकरणों एवं युनाईटेड कंपनी के 1 प्रकरण  में पक्षकारों के मध्य राजीनामा करवाया गया। उक्त प्रीकाउसंलिंग में न्यू इंडिया बीमा कंपनी के मंडल प्रबंधक श्री दलपत परमार, बीमा कंपनी के अधिवक्ता श्री यशंवत कुमार शर्मा एवं महेश पगारिया उपस्थित रहें तथा प्रार्थीगण की ओर से अधिवक्ता श्री डी.एस. बंजारा, श्री बी.एस. राव एवं श्री एस.एल. लड्डा उपस्थित रह कर प्रीकाउसंलिग को सफल बनाया।  
 
         

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!