Dark Mode
यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस में निकली भर्ती

यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस में निकली भर्ती

सरकारी नौकरी की तलाश में जुटे युवाओं के लिए हम फिर से 5 लेटेस्ट सरकारी नौकरियों की जानकारी के साथ हाजिर हैं। यूनाइटेड इंडिया इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड (UIICL) ने एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिसर (AO) के 100 पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 24 सितंबर, 2023 है। सिलेक्शन होने पर 95 हजार रुपए तक सैलरी मिलेगी।
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड, DSSSB ने टीजीटी, पीजीटी समेत कई पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से1800 से अधिक खाली पद भरे जाएंगे। 15 सितंबर 2023 आवेदन की आखिरी तारीख रहेगी।
नैनीताल बैंक में क्लर्क और मैनेजमेंट ट्रेनी के 110 पदों पर वैकेंसी है। अगर आप भी 21 से 32 साल के बीच हैं तो अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म अप्लाई करने की लास्ट डेट आज यानी 27 अगस्त 2023 है। सिलेक्शन होने पर 40,000 रुपए से 47,920 रुपए महीना सैलरी मिलेगी।
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) ने झारखंड न्यायिक सेवा परीक्षा 2023 का नोटिफिकेशन जारी किया है। इसके जरिए विल जज (जूनियर डिवीजन) के 138 खाली पदों पर भर्ती होगी। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 21 सितंबर 2023 है।
ओडिशा लोक सेवा आयोग (OPSC) की तरफ से राज्य में ग्रुप-ए (जूनियर ब्रांच) में मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। फॉर्म 18 अगस्त 2023 से भरे जाएंगे। फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 18 सितंबर 2023 है। आपने यहां पांच नौकरियों के बारे में जाना। आपके मन में कुछ सवाल होंगे। इसलिए आप दिए गए वेबसाइट के जरिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर देखें। बाकी जिन नौकरियों के बारे में बताया गया है अगर लगता है कि इससे आपके भाई-दोस्त या फिर रिश्तेदार की जरूरत पूरी होती है तो उन्हें यह जरूर भेजें।
आखिर में हम 10 लेटेस्ट करेंट अफेयर्स के सवाल-जवाब दे रहे हैं। इन्हें रोज देखिए। हो सके तो सेव करते जाएं। ताकि आगामी परीक्षाओं में यह आपके लिए फायदेमंद साबित हों। 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!