Dark Mode
सुमेरपुर में टीबी रोगियों को रेडक्रॉस सोसायटी ने प्रदान किये पोषण आहार किट

सुमेरपुर में टीबी रोगियों को रेडक्रॉस सोसायटी ने प्रदान किये पोषण आहार किट

 
सुमेरपुर। भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी की ओर  से जिले में टीबी मुक्त अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सुमेरपुर पंचायत समिति सभागार में 50 किट ओर बेड़ा राजकीय स्वास्थ्य केंद्र पर 50 किट टीबी मरीजों के लिये सहायतार्थ पोस्टिक पोषाहार किट भामाशाओ ओर अतिथियों द्वारा वितरण किये गये। सुमेरपुर शाखा सचिव सतीश हरवानी ने बताया कि पोषाहार वितरण का कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम में अतिथि विधायक जोराराम कुमावत, नगरपालिका चैयरमेन उषा कंवर, जिला परिषद सदस्य व पूर्व प्रधान हरिशंकर मेवाड़ा, सांसद प्रतिनिधि अनूपसिंह राठोड़,बीडीओ सोहनलाल डारा, समाज सेवी गणेश विश्वकर्मा, लालचंद चंदेल, सुरेश अग्रवाल, पाली सभापति जगदीश गोयल, ललित भारती महाराज का  सदस्यों ने साफा व अपरना पहनाकर स्वागत किया।
प्रभारी पंकज राज मेवाड़ा ने स्वागत उद्बोधन देकर बताया कि सुमेरपुर में भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी शाखा की  शुरुआत बेहतरीन सेवा कार्य से हो रही है जोकि हम सभी के लिये बहुत सौभाग्य की बात है। जरुरामन्दों की सेवा कर उनके चेहरे पर खुशिया लाने की कोशिश कर रहे है। इसी तर्ज पर शानदार सेवा कार्य के लिये सभी रेडक्रॉस के सदस्यो और भामाशाओ का सहयोग करने हेतु आभार जताया।
आथियो ने अपने उद्धबोधन में रेड क्रॉस सोसायटी के सेवा कार्य को सराहा ओर बताया कि ये बहुत बड़ी सेवा है हमे सरकार का तो सहयोग मिलता ही है अगर आमजन का ओर भामाशाओ का सहयोग मिलता है तो हमारा भारत देश जल्दी टीबी मुक्त हो सकता है। भामाशाह लालचंद चंदेल, छगनलाल गहलोत (सीएलजी), स्वर्गीय विमला देवी धर्मपत्नी बाबूलाल अग्रवाल शिवगंज (छावनी), शीला हरवानी, उपेंद्र जैन, रमेश राखेचा, भावेश मेवाड़ा, प्रेम सिंह राठौड़, जय श्री शक्ति धाम, कांतादेवी, राजू भाई लालवानी, निखिल अग्रवाल, हर्षित अग्रवाल व पाली के भामाशाहों के सहयोग से पोस्टिक पोषाहार किट वितरण किये गये।
 इस प्रोजेक्ट के प्रभारी विमल मूंदड़ा व सुरेंद्र अग्रवाल ने संपूर्ण पोस्टिक कीट की शुद्धता व अच्छी तैयारी करके पर्यावरण की सुरक्षा हेतु कपड़े के बैग में वितरित किए। पाली सभापति जगदीश गोयल ने बताया कि इन टीबी ग्रसित 100 मरीजों को परिवार के उपयोग का हाइजेनिक किट भी प्रत्येक मरीज को दिया गया।
इस वितरण कार्यक्रम में मेघराज बंब ने रेडक्रॉस संस्था के सेवा कार्यो की व संस्था की पूरी जानकारी दी गयी।
 इस पोस्टिक कीट वितरण हेतु डॉ. महिपाल सिंह, स्टाफ कल्पेश जोशी, डॉ. जे.पी. उदावत, अमरचंद शर्मा, अनिल गुप्ता, सुमेरपुर शाखा के विशाल सिंघवी, भावेश मेवाड़ा, गोविंद राठौड़, रविन्द्र सिंह भाटी, जनक सिंह सोढा, महेन्द्रराज मेवाड़ा, अक्षय भाटी, सौरभ चौहान एवं गणमान्य लोग उपस्थित थे।।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!