Dark Mode
झौर पंचायत मुख्यालय पर महंगाई राहत कैंप में 3145 का हुआ पंजीयन

झौर पंचायत मुख्यालय पर महंगाई राहत कैंप में 3145 का हुआ पंजीयन

आमेट । उपखंड मुख्यालय आमेट की उप तहसील सरदारगढ़ के जोर पंचायत मुख्यालय पर राज्य  सरकार के दिशा निर्देशानुसार अनुसार झौर ग्राम पंचायत मुख्यालय पर चले दो दिवसीय महंगाई राहत कैंप मे राज्य सरकार कि सभी 10 लाभकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गई। तथा महंगाई राहत कैंप के अंतर्गत इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना के तहत 251  ,  मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना घरेलू में 370 ,  मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना कृषि में 96   ,  मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 401  , मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 416  , शहरी रोजगार गारंटी योजना में 0 ,  सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 240 ,  मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 441  ,  मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में  465 एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में भी  465 ग्रामीणों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। इस तरह कैंप मे कुल 3145  ग्रामीणों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। कैंप में उपखंड अधिकारी रक्षा पारीक, तहसीलदार देवाराम, विकास अधिकारी शैलेंद्र खींची, नायब तहसीलदार सीताराम खटीक, सहायक विकास अधिकारी उगराजसिंह , पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश शर्मा ,भारतसिंह, चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रशांत राठौड़, पशु चिकित्सक डॉ. सतपाल, आयुर्वेद चिकित्सक डॉ. डीपी रेगर, प्रधानाचार्य जगदीशनारायण रेगर, प्रगति प्रसार अधिकारी राकेश चौधरी, पटवारी बिना मीणा एलएस ललिता जैन, पुष्पा शर्मा, प्रेम देवी जाट , कैलाशी कवर ,मीना शर्मा, गायत्री शर्मा, पायल लोहार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!