Dark Mode
मेरपुर उप तहसील को दिये पंजीयन के अधिकार – संसदीय कार्य मंत्री

मेरपुर उप तहसील को दिये पंजीयन के अधिकार – संसदीय कार्य मंत्री

जयपुर। संसदीय कार्य मंत्री शांति कुमार धारीवाल ने गुरूवार को विधानसभा में कहा कि उदयपुर जिले की विधानसभा क्षेत्र गोगुन्दा की मेरपुर उप तहसील को पंजीयन के अधिकार दे दिये गए हैं। धारीवाल प्रश्नकाल के दौरान इस संबंध में सदस्य द्वारा पूछे गये पूरक प्रश्न का पंजीयन एवं मुद्रांक मंत्री की ओर से जवाब दे रहे थे। इससे पहले संसदीय कार्य मंत्री ने विधायक प्रताप लाल भील के मूल प्रश्न के लिखित जवाब में कहा कि मुख्यमंत्री द्वारा वर्ष 2023-24 के बजट में बिन्दु संख्या 238 में नयी तहसील एवं उपतहसील का गठन होते ही उनको पंजीयन करने का अधिकार देने की घोषणा की गई है। इसकी पालना में 10 फरवरी 2023 को अधिसूचनायें जारी कर उप तहसील मेरपुर को पंजीयन के अधिकार प्रदान किये जा चुके हैं।

Comment / Reply From

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!