श्रीमद् भागवत कथा के बैनर का विमोचन
जोधपुर। जगतगुरू विजय रामरावलाचार्य द्वार पीठाधीश्वर वैदेहीवल्लभ देवाचार्य महाराज के सान्निध्य में श्रीमद् भागवत कथा का भव्य आयोजन 19 से 26 दिसंबर तक सूरसागर स्थित भेसासुर माता का मंदिर, भूरन्टिया, में किया जाएगा। कथा का वाचन भगवताचार्य नन्द किशोर महाराज ( साथीन वाले) द्वारा किया जाएगा।
इसके बैनर का आज विमोचन किया गया। इसअवसर पर परम पूज्य हरिश्चंद्र यति महाराज, भागवत आचार्य पंडित नंदकिशोर महाराज, जुगल किशोर खत्री, प्रकाश मेवाड़ा, सवाई सिंह भाटी, असकरण प्रजापत, महेश राजपूत विशाल भाई सहित हरि भक्तों ने गुरु महाराज के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा के बैनर का विमोचन किया।
कथा प्रतिदिन दोपहर 12.00 से सायं 4.00 बजे तक भेसासुर माता का मंदिर, भूरन्टिया, सूरसागर में होगी। भेसासुर माता का मंदिर, समिति के तत्वावधान में आयोजित होने वाली श्रीमद्भागवत कथा के अन्तर्गत मंगलवार, 19 दिसम्बर को प्रात: 10.30 बजे कथा स्थल से मंगल कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा कथा स्थल से रवाना होकर महादेव मन्दिर, कालुरामजी की बावड़ी, सूरसागर जायेगी। कथा के दौरान अनेक संत महात्माओं का आगमन बना रहेगा।