Dark Mode
डॉ. सूरज सिह नेगी के संस्मरण ‘‘मेरी ईजा’’ का विमोचन

डॉ. सूरज सिह नेगी के संस्मरण ‘‘मेरी ईजा’’ का विमोचन

टोंक। मौलाना अबुल कलाम आजाद अरबी फारसी शोध संस्थान में मंगलवार को अति. जिला कलेक्टर टोंक एवं साहित्यकार डॉ. सूरज सिह नेगी के संस्मरण ‘‘मेरी ईजा’’ नामक शीर्षक की पुस्तक का विमोचन समारोहपूर्वक किया गया। इस मौके पर जिला कलेक्टर डॉ. ओम प्रकाश बैरवा, पुलिस अधीक्षक राजर्षि राज, मुख्य कार्यकारी अधिकारी देशलदान, आशा शर्मा एवं विमल नागला मौजूद रहे। इस मौके पर डॉ. नेगी द्वारा रचित संस्मरण ‘‘मेरी ईजा’’ की प्रतियां विमोचन समारोह में आये अतिथियों सहित 17 पुस्तकें एपीआरआई को भेंट की गई, जो कि रेफेरेन्स लाईब्रेरी में स्कॉलर्स का ज्ञान वर्धन करती रहेगीं, जिससे पूरे विश्व के विद्वान लाभान्वित होते रहेंगे। एपीआरआई संस्थान द्वारा डॉ. नेगी का आभार प्रकट करते हुए उन्हें शुभकामनाऐं दी है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!