Dark Mode
देवी अहल्या आरोग्य भवन के निमंत्रण पत्र का विमोचन

देवी अहल्या आरोग्य भवन के निमंत्रण पत्र का विमोचन

गौतम सभा जोधपुर द्वारा निर्माण किए जाने वाले देवी अहल्या आरोग्य भवन के भूमि पूजन, शिलान्यास एवं भामाशाह सम्मान समारोह के आयोजन के आमंत्रण पत्र का विमोचन सन्त शिरोमणि श्री श्री 1008 श्री किशन भारती जी महाराज के कर कमलों द्वारा किया गया आमंत्रण पत्र के विमोचन से पूर्व श्री गौतम सभा कार्यकारिणी व गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज बंधुओं द्वारा रातानाडा गणेश मंदिर जाकर सर्वप्रथम रिद्धि-सिद्धि के दाता गणेश भगवान को निमंत्रण पत्र भेंट किया गया।  देवी अहल्या आरोग्य भवन का भूमि पूजन, शिलान्यास व भामाशाह सम्मान दिनांक 29 जून 2023 को किया जाएगा आमंत्रण पत्र के विमोचन के समय गौतम सभा के अध्यक्ष माधोप्रकाश जाजड़ा, मंत्री दुष्यंत राणेजा, कोषाध्यक्ष धन्नाराम राणेजा, उपमंत्री प्रमोद जाजड़ा, संगठन मंत्री श्रवण सांखी, प्रचार मंत्री दुर्गाशंकर जाजड़ा कार्यकारिणी सदस्य पारस पंचारिया टीकमचंद पंचारिया, समाजसेवी केदारनारायण पंचारिया, महेश सांखी, जवाहरलाल उपाध्याय जसराज सिवाल नरेंद्र राणेजा इत्यादि समाज बंधु उपस्थित हुए।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!