Dark Mode
पोस्टर व धार्मिक सन्देश पत्रिका का विमोचन

पोस्टर व धार्मिक सन्देश पत्रिका का विमोचन

सीकर। रामलीला मैदान में होने वाले श्री लक्ष्मी गोपुष्टि महायज्ञ 20 से 28 सितम्बर तक के कार्यक्रम पोस्टर व धार्मिक सन्देश पत्रिका का विमोचन बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री व सन्तो ने किया । कार्यक्रमपोस्टर व धार्मिक सन्देश पत्रिका विमोचन करते हुए पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने सभी सनातनी धर्म प्रेमी लोगों को प्राणी मात्र के कल्याणार्थ व गो सेवार्थ आयोजित किए जा रहे श्री लक्ष्मी गोपुष्टि महायज्ञ में अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने का आह्वाहन किया । इस मोके पर करणी गोपाल गोशाला के महंत चंद्रमादास महाराज ने बताया की धार्मिक सन्देश पत्रिका में वर्तमान समय मे सनातनियो व धर्म प्रेमियों को याद रखने योग्य आवश्यक जानकारियो का समावेश किया गया है जो सभी को वितरण की जाएगी व कार्यक्रम पत्रिका में सम्पूर्ण कार्यक्रम का विवरण दिया गया है इस अवसर पर गाड़ोदा धाम के महावीर यति महाराज, गोभक्त ब्रह्मचारी महाराज, भुवनेश्वर पुरी, पलसाना से मनोहर शरण दास महाराज, गोभक्त नवल बाईसा, रघुनंदन दास जी महाराज सहित संत एवं क्रिकेटर यजुवेंद्र चहल सहित अन्य गणमान्य लोग व आयोजन समिति के पदाधिकारि उपस्थित रहें।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!