Dark Mode
कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा राहत सामग्री का किया वितरण

कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा राहत सामग्री का किया वितरण

बालोतरा। कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा जरूरत मंद परिवारों क़ो मासिक राशन सामग्री के किट,आर्थिक सहायता व आवश्यक वस्तुए प्रदान की गई कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेन्द्र दवे ने बताया कि नियमित सेवा कार्यो में हमारे द्वारा राशन सामग्री का वितरण निरंतर किया जा रहा है इसी क्रम में संस्थान संस्थान द्वारा 7 परिवारों क़ो सहायता पहुंचाई गई दवे ने कहा कि कृष्णा सेवा संस्थान ऐसे कई परिवारों क़ो नियमित घर जाकर संभाल रहा है जो बुजुर्ग है,विकलांग है,नेत्रहीन व असहाय है उन लोगो के घर में प्रत्येक वस्तु कृष्णा सेवा संस्थान द्वारा ही पहुंचाई जाती रही है साथ ही ऐसे लोगो के बीमार पड़ने पर भी हमारे द्वारा इलाज करवाया जा रहा है प्रत्येक असहाय की सेवा करना हमारा कर्तव्य है!इस अवसर पर संस्थान मार्गदर्शक पारस भंडारी,गौतम दांती,घनश्याम राजपुरोहित,आंनद दवे,विमल मालवीय,हीरालाल प्रजापत,पारस माली,जवेरीलाल मेहता सहित कई सदस्य मौजूद रहे!

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!