शहीद चिकित्सकों की याद मनाय शहीद दिवस के रूप में
जयपुर ! इंडियन मेडिकल एसोसिएशन द्वारा कोरोना काल के दौरान कोविड मरीजों का इलाज करने के दौरान शहीद हुए चिकित्सकों की याद में आज 30 जनवरी को पूरे भारत वर्ष में शहीद दिवस के रूप मे मनाया जा रहा है । शहीद दिवस के अवसर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान की समस्त 73 ब्रांचो में समस्त शहीद हुए चिकित्सकों को याद कर उन्हे पुष्पांजली अर्पित कर उनके बलिदान को याद किया गया, शहीद हुए चिकित्सकों के सम्मान में पोस्टर भी जारी किए गए। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान के अध्यक्ष डॉ रजनीश शर्मा ने बताया जयपुर मे राजस्थान हेल्थ यूनिवर्सिटी ऑफ साइंस के वाइस चांसलर डॉ सुधीर भंडारी द्वारा चिकित्सक शहीदों के सम्मान मे एक पोस्टर जारी किया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के राजस्थान के सचिव डॉ पी सी गर्ग ने जानकारी दी कि इस अवसर पर राजस्थान में कोरोना काल के दौरान डॉ सुधीर भंडारी के नेतृत्व में राजस्थान की जनता को बेहतरीन इलाज व सेवाएं दी गई, इसके लिए भी इंडियन मेडिकल एसोसिएशन राजस्थान द्वारा साफा , शाल ओढ़ाकर उनका स्वागत सम्मान अभिनंदन किया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के प्रदेश समिति सदस्य तथा मेडिकल प्रेक्टिसनर्स सोसायटी के अध्यक्ष डा संजीव गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल के दौरान बेहतरीन प्रबंधन के लिए डॉ नरोत्तम शर्मा संयुक्त निदेशक चिकित्सा विभाग , प्रोफेसर डा लोकेन्द्र शर्मा, डा विशाल शर्मा का भी स्वागत सम्मान व अभिनंदन किया गया।