निवेशकों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण करें निस्तारण-जिला कलक्टर
धौलपुर। जिला स्तरीय शिकायत एवं विवाद निवारण तंत्र, राजस्थान निवेश प्रोत्साहन योजना, जिला निर्यात संवर्धन समिति, जिला स्तरीय सीएसआर समिति की बैठक का जिला कलक्टर निधि बी टी की अध्यक्षता में जिला कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजन किया। बैठक में जिला कलक्टर द्वारा सभी विभागों को निर्देश दिए की जिले में उद्योग विकास में सारे विभाग मिलकर कार्य करे एवं निवेशकों की समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करे। उद्योगों को सुचारू बिजली पानी हेतु विभागों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। उन्होंने औद्योगिक संघों एवं इकाइयों को वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान में बड़ चड़कर भागीदारी का आव्हान किया। समिति में महाप्रबंधक मितुल गोयल द्वारा राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन योजना के बारे में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। बैठक में रीको मैनेजर पिंटेश कुमार मीणा, अधीक्षण अभियंता जेवीवीएनएल, जिला वाणिज्य कर अधिकारी, अध्यक्ष फेडरेशन ऑफ राजस्थान ट्रैड एण्ड इण्ड. जयंत मोदी, प्रदूषण नियंत्रण मंडल अधिकारियों सहित विभिन्न औद्योगिक संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।