Dark Mode
सेवानिवृत पेंशनर 30 नवंबर तक प्रस्तुत करें जीवित प्रमाण पत्र : मोयल

सेवानिवृत पेंशनर 30 नवंबर तक प्रस्तुत करें जीवित प्रमाण पत्र : मोयल

सोजत। राजस्थान पेंशनर समाज उप शाखा सोजत के अध्यक्ष लाल चंद मोयल ने क्षेत्र के समस्त राज्य सरकार के सेवानिवृत पेंशनर को सूचित किया हे की वर्ष 2023-2024 हेतु जीवित प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने हेतु तिथि 30 नवंबर तय हुई हैं । अतः जिन्होंने अभी तक अपना जीवन प्रमाण पत्र प्रस्तुत नहीं किया है वो आवश्यक रूप से
जमा करवा देवे।
पेंशनर समाज के सचिव रामस्वरूप भटनागर ने
बताया की पेंशनर्स की सुविधा के लिए पेंशन कार्यालय नियमित रूप से प्रतिदिन सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक कार्यालय खुला रहता है जिसमे संगठन सचिव सत्तुसिंह भाटी, कार्यालय मंत्री फौजी अशोक सेन, रशीद अहमद गौरी, महेंद्र माथुर, शंकरलाल पारीक, मोहम्मद यासीन खरादी आदि नियमित रूप से सेवाएं प्रदान कर पेंशनर्स एवम पारिवारिक पेंशनर्श की सेवा में सहयोग प्रदान कर रहे है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!