सेवानिवृत्ति पर सम्मान समारोह आयोजित हुआ
खाटूश्यामजी । राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संतरा देवी के राजकीय सेवासे सेवानिवृत्त होने पर जयपुर धर्मशाला में समारोह आयोजित किया गया। सीएचसी के प्रभारी अधिकारी गोगराज सिंह निठारवाल की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में डॉ.बी.एम बाजिया, डॉ. सुरेश ढाका, डॉ.राजेश बाजिया बतौर विशिष्ट अतिथि रहे।इस दौरान डॉ.निठारवाल ने इनके राजकीय सेवा की जानकारी देते हुए सेवाओं को सराहनीय बताया।इस मौके पर सीएचसी परिवार द्वारा संतरा देवी का सम्मान किया गया।इस दौरान नवनियुक्त आरएनए के ब्लॉक अध्यक्ष देशराज नेहरा, खाटूधाम पत्रकार संस्थान के कोषाध्यक्ष बाबूलाल चौधरी का भी अभिनन्दन किया गया। कार्यक्रम में डॉ दिनेश शर्मा, जवाहर सिंह फल्डोलिया,सागरमल ताखर, जितेन्द्र स्वामी, बाबूलाल खोखर,महेश फल्डोलिया, रामचन्द्र बाजिया,गीता बुरड़क सहित अनेक लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन विकास सोनी ने किया।