Dark Mode
हत्या के प्रकरण में 02 वान्छित अपराधियों पर ईनाम जारी

हत्या के प्रकरण में 02 वान्छित अपराधियों पर ईनाम जारी

ओसिया .  जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण धर्मेन्द्रसिह ने बताया कि दिनांक 24 मई 2023 को जिला जोधपुर ग्रामीण के पुलिस थाना औसियां के चेराई गांव में एकलखोरी रोड़ पर प्रेमाराम डउकिया के स्टॉन कटर पर श्याम लाल पालीवाल की हत्या कर दी थी, जिस पर पुलिस थाना औसियां में दर्ज प्रकरण संख्या 131/2023 धारा 147, 148, 302/149, 120बी भादस. (हत्या के प्रकरण) में सुरेश विश्नोई उर्फ सिघा पुत्र घम्मुराम विश्नोई खीचड़ निवासी एकलखोरी पुलिस थाना औसियां व विष्णुप्रकाश उर्फ ठेकेदार पुत्र पप्पाराम विश्नोई नैण उम्र 25 वर्ष  निवासी नैणों की ढ़ाणी चिरढ़ाणी पुलिस थाना पीपाड़शहर जोधपुर जो कि इस प्रकरण में वान्छित अपराधी है, जिनका दस्तयाबी होना अति आवश्यक है, इनकी दस्तयाबी हेतु जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण द्वारा प्रत्येक पर 10,000 - 10,000 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है।
 
अतः उक्त अपराधियों के सम्बन्ध में जो काई व्यक्ति पुलिस को आसूचना देगा या दस्तयाब करवाने में पुलिस का सहयोग करेगा, उस व्यक्ति को वान्छित अपराधी के नाम के सामने अंकित नकद पुरूस्कार प्रदान किया जावेगा। सूचना देने वाले व्यक्ति की गोपनीयता का पूर्ण ध्यान रखा जावेगा तथा सम्बन्धित व्यक्ति इन अपराधियों के सम्बन्ध में सूचना जरिये व्यक्तिगत रूप से आकर, टेलीफोनिक व सोशल मीडिया यथा वाट्सअप, फेसबुक, ट्विटर, इस्ट्राग्राम आदि के जरिये देकर सूचित कर सकता है। पुरूस्कार वितरण के सम्बन्ध में जिला पुलिस अधीक्षक जोधपुर ग्रामीण का निर्णय अंतिम होगा।
 
जिला पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में इन वान्छित अपराधियों के बारें में विभिन्न पुलिस टीमों यथा जिला विशेष टीम, क्यू.आर.टी. आदि का गठन किया गया है जो विभिन्न माध्यमों से इन अपराधियों के बारें में आसूचना एकत्रित कर इनकी धड़ापकड़ के प्रयास तेज कर दिये है। इनकी गिरफतारी के लिये विशेष योजना बनायी जा रही है।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!