Dark Mode
ऋषभ पंत स्विमिंग पूल में कर रहे चलने की प्रैक्टिस, वीडियो पोस्ट किया

ऋषभ पंत स्विमिंग पूल में कर रहे चलने की प्रैक्टिस, वीडियो पोस्ट किया

दिल्ली.  कार हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत अब ठीक हो रहे हैं। 25 साल के स्टार विकेटकीपर पंत अब स्टिक के सहारे चलने भी लगे हैं। वे जल्द ही ठीक हो जाएंगे। इसके लिए पंत कड़ी मेहनत भी कर रहे हैं।
पंत ने इसकी झलक अपने सोशल मीडिया फैंस को दिखाई है। उन्होंने बुधवार को एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे स्विमिंग पूल के अंदर पानी में चलते नजर आ रहे हैं। उनके हाथ में एक स्टिक है। पंत ने पोस्ट में लिखा, 'छोटी-बड़ी हर चीज के लिए आभारी हूं।'
30 दिसंबर 2022 को सुबह 5:30 बजे दिल्ली से देहरादून जाते हुए कार हादसे में बुरी तरह घायल हुए पंत 6 हफ्ते तक अस्पताल में रहे और अब रिकवरी कर रहे हैं। बता दें कि पंत मैदान में वापसी के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं, जिसका जिक्र कुछ दिन पहले उन्होंने एक इंटरव्यू में किया था।
कुछ दिन पहले बैसाखी के सहारे चलते दिखे थे
पंत कुछ दिन पहले बैसाखी के सहारे चलते दिखे थे। उन्होंने 10 फरवरी को कुछ फोटोज पोस्ट किए थे। जिसमें वे एक्सीडेंट के बाद पहली बार चलते नजर आए थे। इन फोटोज के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा था, 'एक कदम आगे, एक कदम स्ट्रॉन्गर, एक कदम बेहतर।'
पहले देहरादून, फिर मुंबई में हुआ इलाज
एक्सीडेंट के बाद पंत करीब 6 हफ्तों तक मुंबई के कोकिलाबेन हॉस्पिटल में भर्ती रहे। वहां उनके घुटने की सर्जरी हुई थी। उनका शुरुआती इलाज देहरादून के मैक्स हॉस्पिटल में हुआ था। बाद में BCCI ने पंत को बेहतर इलाज के लिए मुंबई स्थित कोकिलाबेन हॉस्पिटल में शिफ्ट करा लिया था। जहां BCCI की मेडिकल टीम की निगरानी में उनका ट्रीटमेंट शुरू हुआ।
एक्सीडेंट के बाद 16 जनवरी को पंत ने पहली बार सोशल मीडिया पर अपने ठीक होने का मैसेज पोस्ट किया था। पंत ने हादसे के बाद खुद को हॉस्पिटल पहुंचाने वालों को धन्यवाद कहा था।

 

 

 

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!