रितेश के कस्टम ऑफिसर का पदभार संभालने पर मनाई खुशियाँ
सीकर । पोलोग्राउंड स्थित रितेश भारद्वाज के मुंबई में कस्टम ऑफिसर का पदभार संभालने पर खुशियां मनाई। रितेश की मम्मी भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष अनिता शर्मा ने बताया हमारे लिए खुशी की बात है कि छोटी सी उम्र में हमारे बेटे को ईश्वर की कृपा से तीन- तीन सरकारी नौकरियां मिली है इससे पहले स्टेट बैंक ऑफ इंडिया मैं ऑफिसर के पद पर चयन हुआ था बैंक में काम करते हुए एसएससी की तैयारी की और मुंबई कस्टम मे चयनित हुआ और एसएससी सीजील 2021 मे असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर रेलवे मे भी चयन हुआ है दो साल स्क्चढ्ढ बैंक मे काम करके अब मुंबई कस्टम का कार्यभार संभाल लिया है। पिता बनवारी शर्मा ने बताया कि रितेश ने ये सफलताएं स्वंय की मेहनत से बिना कोचिंग गए प्राप्त की वह दिन में बैंक जाता और रात को पढ़ाई करता।आज उसका सपना पूरा हुआ मुंबई कस्टम का पदभार संभालने के लिए जब विदा हुआ तो रितेश की दादी माँ,चाचा एडीएम मुरारी लाल शर्मा,चाची एडवोकेट सुनीता शर्मा,संतोष शर्मा,मनोज शर्मा,समृद्धि शर्मा रौनक शर्मा व सभी परिवार वालों ने केक कटवाकर,मालाएं पहनाकर गुलदस्ते भेंट किए और कस्टम ऑफिसर मुंबई में पदभार संभालने की बधाइयां दी।