आरएलपी पार्टी प्रत्याशी प्रहलाद नारायण बैरवा ने किया कई गाँवो में जनसंपर्क
निवाई/ टोंक :- विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी विधायक प्रत्याक्षी प्रहलाद नारायण बैरवा ने गुरुवार को कई गाँवो में जनसंपर्क किया । सत्यनारायण जाट पराना ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में निवाई पीपलू विधानसभा प्रत्याशी प्रहलाद नारायण बैरवा को ग्रामीण वासीयो ने जुलूस निकाला ओर 51 किलो की माला पहनाकर कर ज़ोरदार स्वागत किया प्रहलाद नारायण बैरवा ने कहा की में निवाई पीपलू विधानसभा का सेवक बनकर कार्य करूँगा शहरो की तरह ग्रामीण क्षेत्र में भी 24 घंटे लाइट आएगी,किसानों की फ़सलो को पानी पिलाने के लिये रात की जगह दिन में लाइट मिलेगी, इंडस्ट्रीज़ फ़ेक्ट्रियो में बाहरी की जगह स्थानीय को रोज़गार में प्राथमिकता मिलेगी ओर, युवा , इन वादो को ग्रामीण वासीयो के बीच में रखा ओर आरएलपी पार्टी टोंक ज़िलाध्यक्ष राजेंद्र पराना ने बताया की निवाई पीपलू विधानसभा में आरएलपी पार्टी महिलाओं ओर किसानों ,युवाओं के सम्मान आरएलपी पार्टी दम ख़म के साथ चुनाव लड रही है ग्रामीण ओर शहर निवासियों का आरएलपी पार्टी प्रत्याशी प्रहलाद नारायण बैरवा को अपार समर्थन मिल रहा राजेंद्र पराना बताया की आरएलपी पार्टी प्रत्याशी प्रहलाद नारायण बैरवा निवाई पीपलू विधानसभा में एक नंबर पर रहेगी ओर बीजेपी ओर कांग्रेस दूसरे ओर तीसरे नंबर पर रहेगी ।राजकुमार ने बताया कि पीपलू निवाई आरएलपी पार्टी विधानसभा प्रत्याक्षी प्रहलाद नारायण बैरवा ने गुरुवार को सन्देडाफ़ार्म,रंभा,खनदेवत,चो रपुरा,मुंडियाँ,गोपालपुरा,राहो ली,पहाड़ी ,नला,किवाड़ा,देवपुरा,झिलाई,खं डवा,जोधपुरिया आदि अन्य गाँवो में जनसंपर्क किया जहां सैकड़ो टैक्ट्रो से रैली निकाली जनसंपर्क के दोहरान हजारो ग्रामवासीयो का जनसेलाब उमड़ा ।