Dark Mode
पानी की पाइपलाइन डालने के लिए सड़के की गई क्षतिग्रस्त

पानी की पाइपलाइन डालने के लिए सड़के की गई क्षतिग्रस्त

डीडवाना. शहर के अजमेरी गेट से कुजड़ पाड़ा जाने वाली मार्ग व अन्य मार्गों पर जलदाय विभाग के द्वारा पानी की पाइपलाइन डाली गई है। यह पाइपलाइन दो से तीन माह पूर्व डाली गई है। पाइपलाइन डालने के लिए सड़कों को क्षतिग्रस्त किया गया है। सड़क क्षतिग्रस्त करने के बाद पानी की पाइपलाइन डाली गई है। जिसमें विभाग के द्वारा स्थानीय लोगों को कहा गया कि जल्द ही सड़कों की वापस मरम्मत करवा दी जाएगी। और दीपावली के तुरंत बाद करवा दी जाएगी। लेकिन आज दिन इन सड़कों की मरम्मत नहीं हो पाई है।सड़के क्षतिग्रस्त होने की वजह से आने जाने वालों को वाहन चालकों को मोहल्ले वासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।लेकिन इससे संबंधित विभाग और जिस विभाग ने वादा किया। वह विभाग अभी तक इस समस्या को लेकर ध्यान नहीं दे रहा है।जिसकी वजह से लोगों को भारी परेशानियां हो रही है।आपको बता दे की सड़क क्षतिग्रस्त होने की वजह से सड़कों पर फैला कचरा नालियों में गिर रहा है। जिसकी वजह से नालियां भी जाम हो रही है। और आमजन परेशान हो रहे हैं ।वहीं इस समस्या को लेकर एक ज्ञापन भी जिला कलेक्टर के नाम अतिरिक्त जिला कलेक्टर को मोहल्ले वासियों के द्वारा एक दिन पूर्व सोपा गया है। और इस समस्या का समाधान करवाने की मांग की गई है। ज्ञापन सौंपने के 48 घंटे बाद भी इस समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। स्थानीय लोग इस समस्या से परेशान हो रहे हैं ।और प्रशासन से गुहार लगा रहे हैं। कि जिन सड़कों को तोड़ा गया है। उनकी तुरंत मरम्मत की जाए। ताकि मोहल्ले वासियों को परेशानियों का सामना ना हो और इस समस्या से निजात मिल सके।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!