Dark Mode
कीर्ति आजाद को हराकर रोहन जेटली फिर बने अध्यक्ष

कीर्ति आजाद को हराकर रोहन जेटली फिर बने अध्यक्ष

कीर्ती आजाद को हराकर रोहन जेटली एक बार फिर से दिल्ली जिला क्रिकेट संघ के अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने डीडीसीए के कई पदों के लिए चुनावों में भारत के पूर्व खिलाड़ी कीर्ती आजाद को हराया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री दिवंगत अरुण जेटली के बेटे 35 वर्षीय रोहन जेटली ने टॉप पद की दौड़ में आजाद के 777 वोटों की तुलना में 1577 वोट हासिल किए। कुल 2413 वोट डाले गए और जीतने के लिए 1207 वोटों की आवश्यकता थी। 2020 में रोहन निर्विरोध डीडीसीए अध्यक्ष चुने गए और एक साल बाद उन्होंने एडवोकेट विकास सिंह को हराया। बीसीसीआई के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष सीके खन्ना की बेटी शिखा कुमार ने राके कुमार बंसल और सुधीर कुमार अग्रवाल को हराकर उपाध्यक्ष पद हासिल किया। डीडीसीए के अन्य पदों के लिए चुनाव परिणाम की बात करें तो अशोक शर्मा सचिव बने, जबकि हरीश सिंगला कोषाध्यक्ष पद के लिए चुने गए और अमित ग्रोवर ने संयुक्त सचिव पद पर जीत हासिल की। अन्य लोगों में आनंद वर्मा, मंजीत सिंह, नवदीप एम, श्याम शर्मा, तुषार सहगल, विकास कत्याल, विक्रम कोहली डायरेक्टर बने।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!