रोटरी क्लब ने मरीज़ों को बांटे फल
टोंक। स्वाधीनता दिवस के अवसर पर रोटरी क्लब टोंक के अध्यक्ष रोटेरियन मोईनुद्दीन निज़ाम सहित अन्य सदस्यों ने सआदत चिकित्सालय तथा महिला एवं बाल चिकित्सालय में भर्ती मरीज़ों को फल वितरण किये गये। कार्यक्रम संयोजक रोटेरियन बी एम गुप्ता ने बताया कि सआदत चिकित्सालय के 165 एवं जनाना अस्पताल में 275 मरीज़ों को फल बांटे गये। इस अवसर पर रोटेरियन अशोक कक्कड़, रवि जैन, उमर भाई, कलीम अहमद, यूसुफ एजाज़ी, बी एल वर्मा, सआदत अली, जगदीश नारायण गुर्जर आदि मौजूद थे।