Dark Mode
पूर्व सानिवि मंत्री युनूस खान की ओर से रोजा इफ्तार दावत सम्पन्न

पूर्व सानिवि मंत्री युनूस खान की ओर से रोजा इफ्तार दावत सम्पन्न

डीडवाना, पूर्व सार्वजनिक निर्माण मंत्री डीडवाना के पूर्व विधायक युनूस खान की ओर से बालिया रोड़ स्थित अपने आवास पर पाक रमजान माह के मौके पर रविवार शाम को रोजा इफ्तार दावत का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों मुसलमानों ने रोजा खोला। इस दौरान साम्प्रदायिक सद्भाव की अनूठी मिसाल दिखाई दी। इस इफ्तार दावत में हिन्दू भाईयों ने मुसलमानों का रोजा खुलवाकर साम्प्रदायिक सद्भावना का जीता-जागता उदाहरण प्रस्तुत किया।
इस दौरान पूर्व सानिवि मंत्री युनूस खान ने दरवाजे पर खड़े होकर सभी आगुन्तकों रोजेदारों का इस्तकबाल किया। साथ ही इफ्तार दावत में आने वाले सभी समाज व धर्म के लोगों का गले लगाकर इस्तकबाल किया।
इस दावते इफ्तार में रोजेदारों के साथ ही बड़ी संख्या में हिन्दू समुदाय के लोग भी पहुंचे। आलम यह था कि पूर्व मंत्री की इस इफ्तार दावत में जिले भर से हर वर्ग के लोग शामिल हुए। वहीं जिलेभर के पूर्व विधायक, सरपंच, पंचायत समिति सदस्यों, पार्षदों और अनेक जनप्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। इस मौके पर रोजेदारों ने शाम को अजान की आवाज के साथ रोजा खोला। रोजा इफ्तार के बाद लोगों ने सामूहिक रूप से मगरिब की नमाज अदा की। नमाज के पश्चात नमाजियों ने खुदा से देश तथा क्षैत्र में अमन चैन तथा भाईचारा बनाए रखने के साथ ही देश की तरक्की की दुआ मांगी। इस मौके पर पूर्व सानिवि मंत्री यूनुस खान ने सभी लोगों को रमजानुल मुबारक की बधाई देते हुए कहा कि सामाजिक और धार्मिक सद्भाव भारत की सांस्कृतिक और पौराणिक पहचान है। यह सद्भाव आज भी सदियों से जारी है। इस दौरान उन्होंने देश में अमन चैन और भाईचारा के साथ ही देश की तरक्की, खुशहाली, प्रगति और विकास की दुआएं की।

शहर काजी ने अदा कराई नमाज़
रोज़ा इफ्तार कार्यक्रम के तत्काल दौरान शहर काजी रेहान उस्मानी जी ने नमाज अदा कराई। इसके बाद मुल्क में अमन और चैन की दुआएं मांगी गई। प्रदेश व डीडवाना की जनता की खुशहाली के लिए भी दुआएं की गई।

बड़ी संख्या में शामिल हुए जनप्रतिनिधि आमजन

डीडवाना में पूर्व सार्वजनिक निर्माण मंत्री यूनुस खान की तरफ से आयोजित की गई इफ्तार पार्टी में पूर्व मंत्री अजय सिंह किलक डेगाना, पूर्व विधायक लाडनू मनोहर सिंह, पूर्व विधायक मेड़ता सुखराम नेतड़ीया, पूर्व विधायक नावां विजय सिंह, पूर्व विधायक जायल डॉ मंजू बाघमार, पूर्व प्रदेश मंत्री सरोज प्रजापत, लाडनू नगरपालिका अध्यक्ष रावत खान एवं अन्य समेत बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि भी पहुंचे।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!