Dark Mode
विधानसभा चुनाव हेतू नाकाबन्दी के दौरान 18 लाख रूपये किये बरामद

विधानसभा चुनाव हेतू नाकाबन्दी के दौरान 18 लाख रूपये किये बरामद

दौसा. पुलिस अधीक्षक दौसा वंदिता राणा के निर्देश पर लालसोट थानाधिकारी नाथू लाल के नेतृत्व में विधानसभा चुनाव 2023 के आचार सहित की पालना मे दिल्ली मुम्बई एक्स प्रेस हाईवे बड़का पाडा टोल निकासी पोईन्ट पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग व नाकाबन्दी कर संदिग्ध आई 20 कार व 18 लाख रूपये नगद जप्त किये गये है ।एएसपी रामचन्द्र नेहराने बताया कि विधानसभा चुनाव 2023 के आदर्श आचार सहित की पालना हेतू दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस हाईवे टोल बडका पाड़ा पुलिस थाना लालसोट जिला दौसा पर 24 घण्टे चैकिंग व नाकाबन्दी हेतू नाका पोईन्ट पर जाप्ता लगाया गया है। 14 अक्टूबर को समय करीब 06.00 पीएम पर दिल्ली मुम्बई एक्सप्रेस हाईवे पर एक गाडी Hundal 120 नम्बर HR 89 3466 दौसा की तरफ से आयी जिसको बड़का पाडा टोल निकासी पोईन्ट पर प्रतापसिह एएसआई मय जाप्ता के चैक करने हेतू रोका जिसमे गाडी चालक / स्वामी अशोक कुमार पुत्र रामचन्द्र जाति जाट उम्र 33 साल निवासी कबलाना थाना झज्जर जिला झज्जर हरियाणा व 02 अन्य व्यक्ति बैठे हुये थे गाड़ी की डीगी चैक किया तो कुल 18 लाख रूपये नगद पाये गये गाडी मे मिले कुल 18 लाख रूपये के स्वामित्व व स्त्रोत के बारे मे जानकारी चाही गयी तो कोई सन्तोषजनक जबाव नही दिया जिस पर कार एक Hundai I 20 व 18 लाख रुपये नगद को धारा 102 सीआरपीसी मे जप्त किये गये है ।

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!