Dark Mode
आरटीडीसी की बोर्ड बैठक संपन्न

आरटीडीसी की बोर्ड बैठक संपन्न

निगम की बोर्ड बैठक में लिए कई ऐतिहासिक फैसले

पैलेस ऑन व्हील के प्रमोशन के लिए आयोजित होगा फेम ट्युर

खिलाड़ियों पत्रकारों एवं प्रतियेगी परीक्षार्थियों को मिलेगी आरटीडीसी होटल विशेष रियायत

निगम की सेवाओ में किया जाएगा विस्तार

 

जयपुर . राजस्थान पर्यटन विकास निगम की बोर्ड बैठक का आयोजन आज राजस्थान पर्यटन विकास निगम के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री धर्मेंद्र राठौड की अध्यक्षता में किया गया !

बैठक में कई ऐतिहासिक फैसले लिए गए जिसमें मान्यता प्राप्त पत्रकारों देश के सर्वोच्च अवार्ड अवार्डेड गणमान्य व्यक्तियों, खिलाड़ियों, छात्रों, प्रतियोगी परीक्षा के परीक्षार्थियों केंद्र एवं राज्य कर्मचारियों के स्थानांतरण की स्थिति में निगम आवास सुविधा 50% रियायत पर उपलब्ध करायेगी ।

राठौड ने बताया कि निगम को पुराने गौरव को लौटाने के लिए निगम प्रशासन कृत संकल्प हैं निगम प्रशासन निगम की सेवाओं का विस्तार करते हुए जल थल नभ में पर्यटकों को विशेष सुविधाएं मुहैय्या करा रहा है!

उन्होंने कहा कि चंबल रिवर फ्रन्ट पर क्रूजचलाया जाएगा !राठौड ने बताया कि पैलेस ऑन व्हील के प्रमोशन के लिए 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक फेम ट्यूर का आयोजन किया जाएगा इसमें जिसने विदेशी एंबेसडर प्रमुख पत्रकार प्रमुख टूर एंड ट्रैवल एजेंसी के प्रतिनिधि फिल्मी कलाकार आदि शामिल होगें!

निगम की बोर्ड बैठक में पर्यटन सचिव गायत्री राठौड़ प्रबंध निदेशक वीपी सिंह ओएसडी सचिव मनीष फौजदार सहित निगम के आला अधिकारी उपस्थित थे!

Comment / Reply From

You May Also Like

Newsletter

Subscribe to our mailing list to get the new updates!